जनवाणी संवाददाता |
पथरी: हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिश्वरानंद ने पुरुषोत्तम नगर में सड़क का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर विधायक ने जन समस्याएं भी सुनी और ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि क्षेत्र में और तेजी से विकास कराया जाएगा। किसी भी गांव और कॉलोनी के विकास में बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा है कि अच्छी सड़क के अलावा बिजली पेयजल आपूर्ति सुचारू रखवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जो सड़क बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। उनकी मरम्मत कराई जा रही है और जो सड़क काफी समय पहले बनी थी उनका डामरीकरण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि हरिद्वार लक्सर मार्ग का शुद्धीकरण होगा इससे आवागमन में क्षेत्र वासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा है कि कुछ क्षेत्रों में नालों की आवश्यकता थी। क्योंकि वहां पर जलभराव की समस्या अक्सर बनी रहती थी। उन क्षेत्रों में पानी क्षेत्रों का ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए प्रयास जारी है।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिश्वरानंद ने किसानों को बताया है कि जंगली जानवरों के द्वारा फसलों को किए जा रहे नुकसान को कम करने के लिए शासन स्तर पर बातचीत की गई है। वन अधिकारियों को भी संबंध में निर्देशित किया गया है कि जंगली जानवर वन क्षेत्र से निकलकर कृषि क्षेत्र में न पहुंचे।
उन्होंने कहा है कि गंग नहर का सिंचाई क्षेत्रफल बढ़ाए जाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि प्रत्येक क्षेत्र गंग नहर के पानी से सिंचित हो सके। इस अवसर पर विधायक ने केंद्रीय कृषि बिलों से किसानों को होने वाले लाभ भी गिनाए। उन्होंने कहा है कि विपक्ष किसानों को भ्रमित करने के प्रयास में लगा है।
लेकिन किसान जागरूक है और वह समझ रहा है कि केंद्रीय कृषि बिल से उन्हें अपनी फसल बेचने की आजादी मिली है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, महामंत्री बलवंत पंवार, ऋषिपाल राठौर, राजपाल, बारू, दीपक रावत, सुंदर कश्यप, अंकित चौहान आदि काफी लोग मौजूद रहे।

