- नगर के बीआरसी परिसर में शिक्षकों की बैठक लेकर दिए निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: बीआरसी परिसर में गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय स्कूलों की बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने शिक्षकों को एक मार्च से स्कूल खुलने के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। स्कूलों में कोरोना से संबंधित सावधानी ना बरतने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी स्कूलों को पिछले वर्ष मार्च से ही बंद कर दिया है।
हाल ही में प्रदेश सरकार ने एक मार्च से सभी स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी किए है, लेकिन स्कूल खोलने से पहले गाइडलाइन जारी की है। जिसको लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने कहा कि स्कूल खुलने से पहले ही स्कूलों साफ सफाई कराई जाए।
बच्चों के स्कूल में आने पर उनके हाथ सेनेटाइज कराए जाएं। स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर केवल आधे बच्चे ही बुलाए जाए। उनके बीच दो दिन का फासला रखा जाए। उन्हें उचित दूरी के साथ बैठाया जाए। मल्टीपल हेंडवास पर साबुन रक्खी होनी चाहिए ताकि बच्चे साबुन से हाथ धोए।
मुुंह पर मास्क लगा होना चाहिए। इसके साथ ही मिशन प्रेरणा व सूची का सभी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों पर रूटीन विजिट किया जायेगा। जिस स्कूल में कोरोना गाइडलाइन का उलंघन मिलेगा उंसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर राजीव धामा, अनिल, योगेश, अरविंद, विजय विमल, भूप सिंह, सुनीता शर्मा, पूनम, शोभिता, खुश्बू, साधना, नमिता, बबिता आदि मौजूद रहे।
संचारी रोग के प्रति शिक्षक करें जागरूक
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देने के लिए बीआरसी परिसर में शिक्षकों की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ ताहिर ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के साथ ही संचारी रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा।
इनसे बचाव करने के लिए खिड़कियों पर जाली लगवाकर रखे व चारपाई पर मच्छर दानी लगाए। ताकि मच्छरों से मक्खी आदि से बचाव हो सके। इसके साथ ही पानी की टंकी को ढककर रखें किसी भी स्थान पर पानी एकत्रित ना होने दे। घर के आस पास झाड़ी ना होने दे। हाथ हमेशा साबुन से धोए।
पूरी बाजू के कपड़े पहने। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी को बुखार होता है तो तत्काल ही उसे चिकित्सक के पास लेकर जाए। इसके साथ ही उसके माथे ठंडे पानी की पट्टी रखें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए ये सभी चीजें बहुत उपयोगी है।
उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में इसका प्रचार प्रसार करने का आहवान किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता, राम कुमार, विजय विमल, भूप सिंह, योगेश, अरविंद चौहान, पुनीत, मुक्तेश्वर, सुनीता शर्मा, बबिता, नमिता, खुशबू, पूनम चंद, शोभिता, साधना आदि मौजूद रहे।

