Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

तमिलनाडु: लॉरी और वैन की टक्कर में सात लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को तमिलनाडु के तिरुपथुर में भीषण सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस घटना में फुटपाथ पर बैठे सात लोगों की वैन से कुचलने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि जब यह वैन सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी लॉरी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह वैन फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचलती चली गई।
पुलिस के अनुसार, जिस वैन ने फुटपाथ पर बैठे सात लोगों को कुचला, उन्हीं लोगों को ही ले जा रही थी। हालांकि, रास्ते में कुछ खराबी आ जाने की वजह से वे सभी वैन से उतरकर फुटपाथ पर बैठ गए थे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img