नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तमिल टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना उनके जन्मदिन से केवल कुछ दिन पहले हुई।
श्रीलंका मूल की सुभाषिनी
सुभाषिनी का जन्म श्रीलंका में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म ‘इनी अवन’ से की। उन्हें विशेष रूप से टीवी सीरियल ‘कयाल’ में उनके अभिनय के लिए जाना गया। इसके अलावा उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में और सोशल अवेयरनेस वीडियो में भी काम किया।
वीडियो कॉल पर हुई बहस
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुभाषिनी चेन्नई के इयप्पनथंगल स्थित अपने अपार्टमेंट में रह रही थीं। घटना से पहले उनकी वीडियो कॉल पर पति के साथ बहस हुई थी। पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मानसिक तनाव इस कदम के पीछे एक संभावित कारण हो सकता है।
जन्मदिन और शादी की सालगिरह के करीब
सुभाषिनी का जन्मदिन 12 अप्रैल को था, यानी उनके निधन से केवल कुछ दिन पहले। इसी महीने 21 अप्रैल को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह थी। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं और उनके इंस्टाग्राम पर चार लाख से अधिक फॉलोवर्स थे। सुभाषिनी की अचानक मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा शॉक दिया है।

