-
सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम योगी ने किया सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ
-
सहकारिता के अधिकारी और समिति पदाधिकारी 30 तक बनाएंगे नए सदस्य
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सहकारिता के अंतर्गत बी-पैक्स की हर इकाई में 600 नए सदस्य जोड़ने कर लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह 10 बजे ऑनलाइन सदस्यता महाअभियान का शुभारम्भ किया।
सहकारिता को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के लिये भारत सरकार व राज्य सरकार की ओर से सहकार से समृद्धि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सहकारिता के मूल में उनके सदस्य होते हैं ऐसे में सहकारिता को सुदृढ़ करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने का महाअभियान शुरू हुआ। सदस्यता अभियान एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा।


