- जनपदीय जूनियर खेल प्रतियोगिता में होली हेवन का जलवा
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: जिला एथलेटिक्स संघ शामली के तत्वाधान में आयोजित तृतीय जिला जूनियर खेल प्रतियोगिताओं में होली हेवन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनपद में स्थान एवं मेडल प्राप्त किए। होली हेवन पब्लिक स्कूल के छात्र तरुण मान ने लम्बी कूद प्रतियोगिता में 5.17 मीटर की छलांग के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही, अगले माह पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के इस होनहार छात्र को चुना गया है।
अंडर-16 गोला फेंक प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र आज्ञा पाल ने 12.10 मीटर गोला फेंककर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।अंडर-14 गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवांश 9.75 मीटर गोला फेंककर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की छात्रा शगुन ने अंडर-14 की 60 मीटर फरार्टा दौड़ में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता छात्र- छात्राओं को विद्यालय के डायरेक्टर चतुवेर्दी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने पुरस्कृत करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे आते हुए विद्यालय का क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने विजेता छात्राओं को इसी प्रकार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक व खेल प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने विजेता बच्चों को बधाई दी।

