जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरूवार को टीडीपी सांसदों ने पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है। इस दौरान उंदावल्ली में संसदीय दल की बैठक में कई सांसद व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए और अन्य सांसदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस बैठक में फैसला लिया गया कि टीडीपी के सभी सांसद कल एनडीए सहयोगियों की बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, सांसद आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। जिसमें चंद्रबाबू भी कल दिल्ली जायेंगे। चंद्रबाबू 12 जून को आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे।

