- निगम ने उत्तराखंड कॉलोनी व वार्ड 64 में किया कार्यशालाओं का आयोजन
- महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए भी किया प्रेरित
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: नगर निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से रविवार को सौ फुटा रोड स्थित उत्तराखण्ड कॉलोनी तथा फोर्स एनजीओ के सहयोग से वार्ड 64 नेशनल मुस्लिम एकेडमी में मिशन शक्ति के तहत कचरा प्रबंधन कार्यशालाओं एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में महिलाओं को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग देने तथा जैविक कचरे से होम कंपोस्टिंग आदि की जानकारी देने के साथ ही प्लास्टिक उपयोग से बचने के लिए र्प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने पर भी जोर दिया।
प्रदेश शासन द्वारा एक अगस्त से शुरू किये गए मिशन शक्ति कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को उक्त कार्यक्रमों का का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रमों का आयोजन 31 दिसंबर 2021 तक चलेगा।

