Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 188 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से शुरू होगा।

09:53 AM, 18-DEC-2022
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 324 रन बनाए
बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने तैजुल इस्लाम को क्लीन बोल्ड करके बांग्लादेश की पारी समाप्त की। इसके साथ ही भारत ने यह मैच 188 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है। बांग्लादेश में रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी था और भारत ने जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। अब भारत को अपने बाकी पांच टेस्ट में से चार में जीत हासिल करनी है।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा 90, श्रेयस अय्यर 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।

दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 324 रन ही बना पाई और 188 रन के अंतर से यह मैच हार गई। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने शतक लगाया, शाकिब ने 84 और शान्तो ने 67 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

09:47 AM, 18-DEC-2022
बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने बांग्लादेश को नौवां झटका दिया है। उन्होंने इबादत हसन को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। इबादत ने पांच गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। इस पारी में यह कुलदीप यादव की तीसरी सफलता है।

09:42 AM, 18-DEC-2022
बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा
बांग्लादेश के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। शाकिब अल हसन के रूप में बांग्लादेश को आठवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने शाकिब को बोल्ड कर बांग्लादेश को आठवां झटका दिया। शाकिब ने 108 गेंद में 84 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल थे।

09:31 AM, 18-DEC-2022
बांग्लादेश का स्कोर 300 रन के पार
सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। शाकिब अल हसन एक छोर पर तेजी से रन बना रहे हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाज बाकी के तीन विकेट लेकर मैच खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, शाकिब की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी है। वह अकेले बांग्लादेश की उम्मीदें बचाए हुए हैं। 110 ओवर के बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 316 रन हो चुका है।

09:29 AM, 18-DEC-2022
शाकिब का अर्धशतक पूरा
शाकिब अल हसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 80 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। शाकिब अब अकेले बांग्लादेश के लिए लड़ाई कर रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम लक्ष्य से बहुत दूर है, लेकिन शाकिब तेजी से रन बना रहे हैं और भारत के गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं।

09:17 AM, 18-DEC-2022
बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा
बांग्लादेश का सातवां विकेट गिर चुका है। मोहम्मद सिराज ने मेहदी हसन को आउट करके टीम इंडिया को सातवीं सफलता दिलाई है। उमेश यादव ने उनका कैच पकड़ा। मेहदी हसन ने 48 गेंद में 13 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके निकले।

09:02 AM, 18-DEC-2022
पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं। भारत ने मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की है।

08:51 AM, 18-DEC-2022
मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।

दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं।

पांचवें दिन शाकिब अल हसन और मेहदी हसन अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, शाकिब 40 और मेहदी नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 34 रन की साझेदारी हो चुकी है। पांचवे दिन भारतीय गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़कर जल्द से जल्द जीत हासिल करना चाहेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img