Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ का टीजर रिलीज़

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म ‘नीयत’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। अब हाल ही में विद्या बालन कि आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। अभिनेत्री ने टीजर और एक पोस्टर साझा कर ट्रेलर की रिलीज़ डेट की घोषणा की है। अभिनेत्री ने टीजर को शेयर कर फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

21 8

बता दें कि अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘नीयत’ का टीजर साझा किया। कैप्शन में लिखा, “रहस्यों और उद्देश्यों की दुनिया का खुलासा होगा। देखिए ‘नीयत’। सात जुलाई को केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” अभिनेत्री ने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा कि “मीरा राव से मिलें। एक क्लासिक मर्डर-मिस्ट्री में नहीं-तो-क्लासिक जासूस! कल ट्रेलर आउट!”

टीजर की बात करें तो शुरुआत एक आवाज के साथ होती है। टीजर में कहा गया कि “संदिग्ध आ रहे हैं, मकसद बन रहे हैं, तैयार हो जाओ दोस्तों, एक रहस्य आ रहा है।” मर्डर मिस्ट्री फिल्म के टीजर में एक जासूस के रूप में विद्या बालन का पहला लुक भी नजर आया है।

https://www.instagram.com/reel/CtvOc4atJw-/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA== 

फिल्म ‘नीयत’ की कहानी की बात करें तो यह एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके शक के दायरे में कई किरदार हैं। हालांकि, असली कातिल कौन है? यह देखना काफी दिलचस्प होगा। ‘नीयत’ का जारी किया गया पोस्टर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है।

अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नीयत’ में विद्या बालन के अलावा नीरज काबी, राम कपूर, शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, अमृता पुरी, मीता वशिष्ठ और प्राजक्ता कोली जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img