Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

गर्मी के कड़े तेवर से बढ़ा तापमान, हल्की बूंदाबादी संग तेज हवा के आसार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फरवरी महीना बीत गया दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तेवर ढीले नहीं हुए। बीते 10 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। कल यानि सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर पहुंच था। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तो पारा सबसे अधिक 33.3 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने अभी इस गर्मी से राहत के संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि आगामी बुधवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार है। इस कारण से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी।

मौसम विभाग ने गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। मार्च के मध्य तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी हो सकती है। बारिश नहीं होने से चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की ही उम्मीद है।

मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

मौसम विभाग ने एक मार्च को हल्की बारिश व दिन भर 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे तापमान में मामूली गिरावट होगी और तापमान 31 और 14 डिग्री रहने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img