जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: राजकीय आईटीआई बिजनौर में 31 अक्टूबर 2022 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया जिस में उपस्थित हुए 30 अभ्यर्थियों में से 10 का चयन किया गया यह जानकारी राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मयंक ने देते हुए बताया कि मेले में जनपद की रामा पेपर मिल लिमिटेड किरतपुर व मोहित पेपर मिल लिमिटेड बिजनौर द्वारा प्रतिभाग किया गया मेला आयोजित कराने में प्रधान सहायक राकेश शर्मा, फोरमैन प्रहलाद सिंह का योगदान रहा!

