Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बिल्डर और कॉलोनीवासी के बीच तनाव

  • पूर्व बसपा विधायक के बेटे पर जबरन गेट खोलने का लगाया जा रहा आरोप

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: आर्क सिटी में बिल्डर और कॉलोनीवासियों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। आक्रोश का इजहार करने के लिए कॉलोनी के लोग मुख्य गेट के पास टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक का बेटा जबरन दीवार तोड़कर गेट खोलने का प्रयास कर रहा है।

शुक्रवार को एमडीए कर्मचारी जांच करने के लिए पहुंचे। एमडी के कर्मचारियों ने लोगों से विवाद का कारण जाना और अधिकारियों को अवगत कराया।

वैष्णो धाम कॉलोनी के पश्चिम दिशा में आर्क सिटी कॉलोनी का मुख्य गेट लगा है। इसी गेट पर कॉलोनी के लोग धरने पर बैठे हैं। कॉलोनी की अध्यक्ष रूबी चौधरी और यहां के रहने वाले कौशल, मोनू व संदीप राणा सहित अन्य लोगों का कहना है कि पूर्व बसपा विधायक चंद्रवीर का बेटा विवेक अहलावत ने कॉलोनी के दक्षिण साइड में सात से आठ बीघा जमीन खरीद ली है।

वह आर्क सिटी कॉलोनी की दीवार तोड़कर इसके बीच से रास्ता देना चाहता है। सात से आठ बार उन लोगों ने यहां की दीवार तोड़ दी गई, लेकिन यहां के निवासियों ने फिर से दीवार को बनवा दिया गया था। आप लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी थी।

आरोप है कि प्रशासन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहा। जिस कारण उन्होंने पलायन करने के बोर्ड दीवार पर चस्पा कर दिए और धरने पर बैठ गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन उनका पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img