Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

सरधना में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/सरधना: आज गुरुवार को सरधना के मेरठ रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। सैकड़ों श्रमिकों ने किसी तरह फैक्ट्री से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना पर जिले भर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोपहर तक आग बुझाने का काम किया।

बताया जा रहा है कि कंकरखेड़ा निवासी पीयूष जैन की सरधना में मेरठ रोड पर बाहुबली ट्रेडर्स के नाम से कपड़ा फैक्ट्री है। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह को भी श्रमिक अपने काम पर लगे हुए थे। कपड़ा स्टीम करने के लिए बॉयलर को गर्म किया जा रहा था। तभी अचानक से बॉयलर से ऑयल लीकेज हो गया। जिससे बॉयलर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख श्रमिकों में भगदड़ मच गई।

22 19

श्रमिकों ने किसी तरह फैक्ट्री से निकल कर अपनी जान बचाई। आग की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिलेभर से आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सीओ दमकल संतोष कुमार राय भी दल बल के साथ फैक्ट्री पर पहुंच गए। बिना देरी किए आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...
spot_imgspot_img