- आठ पशु जब्त, घंटों चला हंगामा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ीगेट के ऊंचा सद्दीक नगर में शनिवार रात को पुलिस ने रईस उर्फ रईसू के मकान पर अवैध पशु कटान की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से हाथापाई कर फरार हो गया। जिसके बाद आस पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस की लोगों से घंटों तक नोकझोंक हुई। पुलिस ने मौके से मकान से आठ पशुओं को कब्जे ले लिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रईस पहले अवैध कटान के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऊंचा सद्दीक नगर ट्रांसफार्मर वाली गली निवासी रास उर्फ रईस के मकान पर पुलिस को अवैध कटान की सूचना मिली। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के मकान पर छापेमारी कर दी। पुलिस को देखकर रईस ने पुलिस ने कर्मियों ने हाथापाई कर छत कूदकर फरार हो गया।
चीख पुकार की आवाज आस पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद क्षेत्र के लोगो ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। पुलिस ने मकान में आठ पशुओं व काटने वाले औजार को कब्जे में लेकर थाने ले आए। पुलिस पूछताछ करने पर पता चला कि पशु शहजाद के बताए जा रहे है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर मुकदमा करने के निर्देश दिए हैं।
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला से मारपीट
मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र तारापुरी मेें एक महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने महिला के घर में घुसकर मारपीट कर पथराव कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। तारापुरी निवासी सलमान नाम के युवक ने दुकान से सामान खरीदकर लौट रही पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो युवक ने धमकी देते हुए गालियां देना शुरु कर दिया।
उस वक्त तो आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा दिया, लेकिन सलमान बाद में अपने कुछ साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया और मारपीट शुरु कर दी। मारपीट होते देख महिला के परिजन भी सामने आ गये। सलमान और उसके साथियों ने उन पर पथराव कर दिया। मारपीट पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गये। महिला ने थाना लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांचपड़ताल में जुट गई है।

