नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ड्रामे और झगड़ों के कारण सुर्खियों में रहता है। अब शो का ताज़ा प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें घर का माहौल और भी गरमा गया। प्रोमो में दिखाया गया कि कंटेस्टेंट शहबाज और अभिषेक के बीच इतनी तीखी बहस हुई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस झगड़े की वजह कोई और नहीं बल्कि कुनिका सदानंद बनीं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए भिड़ पड़े और घर में हंगामा मच गया। वहीं दूसरी ओर, शो में मौजूद सिंगर अमाल मलिक भी किचन की जिम्मेदारियों को लेकर भड़कते नज़र आए।
अमाल ने कुनिका को कहा
बिग बॉस 19 के इस नए प्रोमो में अमाल मलिक, जीशान से कहते हैं, ‘किचन का ये सब मैं संभाल लूंगा।’ इसपर कुनिका सदानंद की आवाज आती है कि वो बहुत मेहरबानी कर रहे हैं। इसके बाद अमाल ने कुनिका को कहा, ‘मैं बहुत सम्मान करता रहा हूं आपका, आप क्यों किचन की बात कर रही हैं? जब आपकी जिम्मेदारी नहीं है।’ इस बात पर कुनिका ने कहा कि इस तरह वो इज्जत करते हैं। फिर अमाल ने जवाब दिया, ‘इज्जत देने का ये मतलब नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं।’
कुनिका के बीच गहमागहमी
वीडियो में आगे देखा जाता है कि अभिषेक बजाज कहते हैं कि ये बहुत ही बेकार तरीका है। इसपर शहबाज बदेशा ने कहा, ‘अभिषेक तुमने मैम को ऐसा बोला।’ इसके बाद दोनों के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई की नौबत आ जाती है। वो एक दूसरे से लड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि बिग बॉस के घरवाले उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं।
अब तक क्या हुआ बिग बॉस 19 में
बिग बॉस 19 को शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। अभी तक शो में कई प्रतियोगियों के बीच कड़वाहट आईं। इसके अलावा कुछ ने दिल भी जीता है। रविवार के दिन नगमा मिराजकर और नतालिय का सफर से खत्म हो गया।

