Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर की सात परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया आॅनलाइन शिलान्यास

  • मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कन्वेंशन हाॅल का शिलान्यास भी शामिल

  • डीएम अखिलेश सिंह ने 40 टैम्पो और सात ट्रैक्टरों को दिखाई हरी झंडी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनमंच के बराबर में बनने वाले मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कन्वेंशन हाॅल के शिलान्यास सहित सहारनपुर स्मार्ट सिटी की सात परियोजनाओं का आनलाइन शिलान्यास किया।

108

अन्य योजनाओं में आंगनवाड़ी केंद्र नुमायश कैंप के सुसज्जिकरण का शिलान्यास तथा महानगर में 12 शौचालयों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास और नवादा रोड़ प्राइमरी स्कूल, कमेला रोड प्रा.स्कूल, मल्हीपुर प्रा.स्कूल, व रामनगर प्रा. स्कूल के जीर्णोद्धार का शिलान्यास शामिल है।

104 1

मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की 8731 करोड़ रुपये की 2029 नयी परियोजनाओं का लखनऊ से आॅनलाइन शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम समारोह का सभी निकायों में लाइव प्रसारण दिखाते हुए स्थानीय प्रशासनिक व निकाय अधिकारियों और आम जन को जोड़ा गया। सहारनपुर के जनमंच में भी शहर के सैकड़ों लोगों ने लाइव प्रसारण देखा।

107

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सहित अनेक अधिकारी व पूर्व पार्षद भी शामिल रहे। अपर नगरायुक्त राजेश कुमार यादव ने बुके भंेट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 343.23 लाख रुपये मूल्य के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 40 टैम्पो और सात ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर जनमंच परिसर से रवाना किया।

105

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों गोविन्द, सुमित, अरविन्द, ब्रजपाल, रुपा, विद्यावती, मंजू, आतिश, रघुवीर व आशीष को प्रतीक रुप में चाबियां तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। चाबी व प्रमाणपत्र का वितरण अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम तथा पीओ डूडा रजनीसिंह पुंडीर ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नंदकिशोर व मानसिंह जैन के अलावा जेडएओ राजीव, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल सहित सभी सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।

106

इससे पूर्व अपने लाइव संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं जिनमें करीब सात करोड़ की आबादी निवास करती है जिनमें चार करोड़ 32 लाख वोटर रहते हैं। इन सब लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास सरकार निरंतर कर रही है। उन्होंने कहा कि गत 9 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों ने देश का विकास और गत छह वर्ष में प्रदेश को बदलते देखा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे नगर केवल नगर नहीं है,देश के जिन 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित किया जा रहा है उनमें 10 उत्तर प्रदेश के है। इन शहरों के नगरीय जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img