Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मुख्य सचिव ने मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों से की कई विभागों की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ खेल, लोक शिकायत और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 25 मई, 2023 से प्रारंभ हो रहे हैं। 05 मई, 2023 को लखनऊ में गेम्स के लोगो, मैस्कॉट व एंथम की लांचिंग होगी तथा दिनांक 03 जून, 2023 को वाराणसी में गेम्स का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों में गेम्स के अंतर्गत मशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। यह रैली 05 मई, को लखनऊ से चारों दिशाओं में निकाली जायेगी, जो सभी जनपदों से गुजरेगी, अतः सभी जिलाधिकारी मशाल रैली के स्वागत एवं सुरक्षा का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करायें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक मूवमेंट बिल्ड करना है, हर शहर को पता चलना चाहिये कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाये। मशाल रैली में प्रतिभाग करने हेतु जनपद के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाये। मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों द्वारा भी इस रैली में प्रतिभाग किया जाये और वह स्वयं भी मशाल को लेकर कुछ दूर तक चलें। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगितायें प्रदेश के 04 शहरों-लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, गोरखपुर में हो रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये देश भर से 4705 एथलीट्स, 941 सपोर्ट स्टाफ, 1500 वॉलिंटियर कुल मिलाकर 7-8 हजार लोग प्रदेश में आयेंगे। इन गेम्स के दौरान 4 जिलों की विशेष जिम्मेदारी है कि शहर की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। आयोजन स्थल पर विद्युत सप्लाई सुचारु रहे।

उन्होंने कहा कि लोगों को बदलते उत्तर प्रदेश से परिचित कराने के लिये यह प्रतियोगिता एक अच्छा अवसर है। जिस प्रकार से जी-20 की बैठक हेतु चयनित शहरों में सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया था, उसी प्रकार से गोरखपुर में भी सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाये। यह कार्य परमानेन्ट नेचर का होना चाहिये। इसके अलावा लखनऊ व वाराणसी में जी-20 की बैठकों के दौरान कराये गये सौन्दर्यीकरण कार्यों को और बेहतर (इम्प्रूव) किया जाये, ताकि लोग प्रदेश में हो रहे बदलाव को महसूस कर सकें और प्रदेश की अच्छी व सकारात्मक छवि लेकर जायें।

जनसुनवाई की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 में प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के आधार पर जनपदों की रैंकिंग की जाती है, जिसकी समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा भी समीक्षा की जाती है, अतः आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। जनपद में शिकायकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिये निर्धारित समय पर अधिकारी कार्यालय में बैठें, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये।

नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसी भी जनपद से गड़बड़ी की शिकायतें नहीं आनी चाहिये। चुनाव को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिये पूरी सजगता से कार्य करें।

उन्होंने आईसीडीएस द्वारा चलाये जा रहे ‘पानी नहीं, केवल स्तनपान अभियान’ की जानकारी देते हुये बताया कि यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर में गिरावट हेतु केवल स्तनपान आवश्यक है। गर्मियों मे शिशु को पानी पिलाने के कारण स्तनपान बाधित होता है, जिससे शिशु में संक्रमण व बीमारियाँ होने की संभावना होती है। छः माह तक के शिशुओं के लिए केवल स्तनपान ही कराना चाहिये, पानी भी नहीं पिलाना चाहिये। अभियान के दौरान विभागीय कनवर्जेन्स के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाये।

बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना, सचिव महिला कल्याण अनामिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img