- निचली बस्तियों में पानी घरों में घुसा, जनप्रतिनिधियों पर भडके लोग
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: रविवार को दोपहर बाद आई बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली ,वहीं जगह -जगह जल भराव होने से सडकें टापू बन र्गइं। मुख्य चैराहों व बाजारों में पानी भरने से वाहन पानी में फं सकर बंद हो गए जिससे जाम की स्थिति बनी रही, हांलांकि साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण बाजार बंद होने के बावूजूद भी सडकों पर जाम की स्थिति बनी रही।
सावन मांस में उमस भरी चिपचिपी गर्मी से हताहत जनजीवन को रविवार में दोपहर बाद आई बारिश के बाद राहत तो मिली, लेकिन राहत भरे बदरा मुश्किलें भी साथ लेकर आए। अचानक मौसम के करवट लेने के बाद काली घटा जमकर बरसी तो उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बारिश के कारण जल भराव होने से कई स्थानों पर सडकें तालाब बनी रही।
पानी भरने से दुपहिया और चैपहिया वाहन पानी में फंसने से बंद हो गए। पानी में फंसें वाहनो को धके लकर बाहर निकाला गया जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रही। शहर का अतिव्यस्त बाजार शिव चौक , भगत सिंह रोड, झांसी की रानी सहित नगर के मौहल्ला साकेत कालोैनी, ब्रहमपुरी,घास मंडी, लद्धावाला, जनकपुरी में पानी भरने के कारण सडकें का पानी घरों में घुसने लगा जिसके चलते लोेग यहां के जनप्रतिनिधियों व नगर पालिका प्रशासन को कोसते रहे।
शहर के मैन चैराहों जिनमें शिच चैक, सरवट गेट, अस्पताल चैक पर पानी भरने से कई दुपहिया वाहन व साईकिल सवार गिरकर घायल हो गये। देर शाम तक निचली बस्तियों में पानी भरने के बाद लोग देर शाम तक घरों से पानी निकालने में लगें रहे।

