- मेरठ का एक्यूआई 123 किया गया दर्ज
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: शहर का एक्यूआई एक बार फिर से गिर गया है। मेरठ की आबोहवा साफ और सुधरी हो गई है और शहरवासी स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। शनिवार को एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। एनसीआर में चली हवा के चलते प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। प्रदूषण में सुधार के चलते मेरठ का एक्यूआई 123, बागपत में 132, गाजियाबाद में 191, मुजफ्फरनगर में 250 दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर में 92, गंगानगर में 111, पल्लवपुरम में 166 दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिन से मेरठ और आसपास के जिलों में प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है।
प्रदूषण हवा के चलते अभी साफ रहेगा और आगे भी बढ़ोतरी के आसार कम है। शनिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 75 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण से वेस्ट यूपी में मौसम एक बार फिर से पलटेगा और बारिश के आसार है। 19 और 20 को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। जिस कारण से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

