Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

युवतियों व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य करती है समिति: सरिता प्रधान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा मकर सक्रांति महापर्व पर हिम्मतनगर स्थित गुरुकुल एकेडमी प्ले स्कूल में सहभोज (खिचड़ी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मकर सक्रांति पर्व की महत्ता को विस्तार से बताया गया ।

संस्था की कोआॅर्डिनेटर श्रीमती प्रतिभा उपाध्याय एवं संस्था सचिव श्रीमती सरिता प्रधान द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथिगण ज्योति अग्रवाल पार्षद एवं प्रदीप उपाध्याय पार्षद के साथ सरस्वती पूजा करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया । मकर सक्रांति की महत्ता को बताते हुए ज्योति अग्रवाल ने कहा कि हमारे जीवन में मकर सक्रांति का बहुत महत्व है। ब्रह्मपाल उपाध्याय ने मकर सक्रांति के विषय में प्रकाश डालकर मकर सक्रांति पर्व की महत्ता को बताया ।

समिति की सचिव श्रीमती सरिता प्रधान ने पिछले 10 वर्षों से किए जा रहे हैं समिति के कार्यक्रमों एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की । उन्होंने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष गरीबों की मदद के लिए अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते है। इसके अलावा संस्था द्वारा युवतियों को नि:शुल्क सिलाई-कढाई का प्रशिक्षण देकर उनको स्वावलंबी बनाने का कार्य भी किया जाता है। सहभोज कार्यक्रम में श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती संगीता रानी ,कुमारी राधा, आदित्य प्रताप सिंह, राजकुमार शर्मा, गौरव कपिल ,महेश पाल , मोनू कश्यप,ब्रह्मपाल उपाध्याय ,धर्मेंद्र प्रधान आदि संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img