Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

विक्टोरिया पार्क के मैदान का हाल बेहाल

  • चुनाव ड्यूटी को खड़े हुए थे मैदान में वाहन, गहरे हुए गड्ढे
  • यहां काफी संख्या में खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं छात्र, हो रही परेशानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मतदान के दिन ड्यूटी को पहुंचने से पहले कर्मचारियों को विक्टोरिया पार्क स्थित मैदान में पहुंचना था। यहां मैदान में सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े थे।

जिसके चलते मैदान में कई फीट तक के गड्ढे हो गये। यहां मेरठ में मतदान हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से यहां मैदान की हालत ठीक नहीं कराई गई है। मैदान में प्रतिदिन खेलकूद व दौड़ के लिये अभ्यास के लिये आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

बता दें कि मेरठ में गत 10 फरवरी को मतदान था। इसके लिये यहां नौ फरवरी को मतदान के लिये ड्यूटी पर लगाये गये कर्मचारियों को विक्टोरिया पार्क से रवाना होना था। यहां कर्मचारियों को ले जाने के लिये वाहनों का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया था। यहां सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े थे। यहां वाहनों के खड़े होने के कारण मैदान की हालत खराब हो चुकी है। मैदान में कई कई फीट तक गड्ढ़े बन गये हैं जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस मैदान में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में युवा अपनी खेल व प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिये आते हैं।

यहां दौड़ने के लिये एक ट्रैक तक बनाया गया है, लेकिन अब उस ट्रैक का नामोनिशान तक गायब हो चुका है। ऐसे में प्रशासन को यहां युवाओं को तैयारी कराने के लिये इस मैदान को ठीक कराया जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक इस मैदान की ओर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी है। प्रशासन की ओर से मार्ग बनाने के लिये यहां दीवार तक तोड़ दी गर्इं थी। जोकि ऐसे ही पड़ी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img