Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

फ्रांस में कोरोना की पांचवीं लहर ने दी दस्तक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फ्रांस में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बताया जा रहा है कि देश में कोरोना की पांचवीं लहर जल्द दी दस्तक दे सकती है, इसलिए सभी को सावधान व सतर्क रहने की दरकार है।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन के मुताबिक, पांचवीं लहर पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। ओलिवियर वेरन ने कहा है कि पांचवीं लहर से बचने का एकमात्र उपाय यह है कि हम लगातार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें।

बेहद नाजुक मोड़ पर खड़े हैं हम

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश में कोरोना महामारी का कहर अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को बेहद सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस समय हम बेहद नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। इसलिए लापरवाही से बचें। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे कोरोना के नियमों का पालन करें।

अक्तूबर से बढ़ रहे मामले

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले अक्तूबर मध्य से लगातार बढ़ रहे हैं। ओलिवियर ने कहा कि ज्यादा वैक्सीनेशन, मास्क और स्वच्छता उपायों के साथ हम पांचवीं लहर का सामना मजबूती के साथ कर सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि हम इस महामारी को पूरी तरह से हरा दें।

फ्रांस में बुधवार को आए थे 11883 नए मामले

बता दें कि बुधवार को देशभर में कोरोना को 11883 नए मामले सामने आए थे। ये लगातार दूसरा दिन था, जब देश में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। फ्रांस में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 लाख 46 हजार हैं। कोरोना के कारण देश में 1 लाख 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img