Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने मचाया धमाल, इन फिल्मों से निकली आगे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। अजय देवगन की ये फिल्म अभी हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

31 16

हालांकि, फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा का कारोबार कर हर किसी को हैरान कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन और अक्षय खन्ना की यह फिल्म साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। यानी ‘दृश्यम 2’ ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

32 16

साल 2022 बॉलीवुड फिल्मों के लिए ज्यादा खास नहीं रहा। इस साल रिलीज हुईं कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गईं। लेकिन, कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया और ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ को मिलाकर ऐसी 10 फिल्में हैं जिन्होंने पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हैरान कर देनी वाली बात यह है कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने इसमें से आठ फिल्मों को पछाड़ दिया है।

दृश्यम 2 ने इन फिल्मों को दी पटखनी
फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राम सेतु 15.25 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 2 14.11 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे 13.25 करोड़ रुपये
लाल सिंह चड्ढा 11.70 करोड़ रुपये
सम्राट पृथ्वीराज 10.70 करोड़ रुपये
विक्रम वेधा 10.58 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी 10.50 करोड़ रुपये
शमशेरा 10.25 करोड़ रुपये
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img