Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

इजराइल से नागरिकों को लेकर पहली फ्लाइट पहुंची भारत, हमास के समर्थकों को आ जाएगी शर्म

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार की सुबह फ्लाइट से यात्रियों का एक समूह एयरपोर्ट पर उतरा। इजराइल से ऑपरेशन अजय के तहत 212 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही पहली उड़ान में यात्रियों द्वारा ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए।

इस्राइल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। इस दौरान यात्रियों द्वारा ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एयरपोर्ट पर नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी भारतीय को कभी पीछे नहीं छोड़ेगी।

हमारी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी सुरक्षा के लिए, उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्रालय की टीम, एयर इंडिया की इस उड़ान के चालक दल के आभारी हैं, जिन्होंने इसे संभव बनाया और हमारे बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ घर वापस लाया और उनके प्रियजनों के पास वापस पहुंचाया।

ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से भारत आई एक महिला स्वाति पटेल ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहां जब सायरन बजता है तो बहुत डर लगता है। सायरन बजने पर शेल्टर में जाना होता है। यहां हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब भी सायरन बजता था, तब हमें 1.5 मिनट में शेल्टर में जाना होता था।

‘आगे की परिस्थिति और अपने बेटे के लिए भारत आए’

एक अन्य महिला ने कहा कि मेरा बेटा अभी केवल पांच महीने का है, हम जिस स्थान पर थे, वह सुरक्षित था, लेकिन आगे की परिस्थिति और अपने बेटे के लिए हमने भारत आने का फैसला लिया। पहली रात हम सो रहे थे, तभी एक सायरन बजा, हम वहां पर पिछले दो वर्ष से थे। हमने ऐसी परिस्थिति पहले कभी नहीं देखी थी। हम शेल्टर में गए, हम दो घंटे तक शेल्टर में रहे। हम अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं, मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करती हूं।

‘इस्राइल की सरकार भी दिन-रात काम कर रही’

विमान से भारत लाए गए मनोज कुमार ने कहा कि मैं वहां पर बतौर पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के रूप में कार्यरत था। मेरा पत्नी और चार वर्ष की बेटी भी मेरे साथ हैं। तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने काफी सहयोग किया। इसके साथ ही सुरक्षित रूप से भारत आने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय का धन्यवाद करता हूं। इस्राइल की सरकार भी दिन-रात काम कर रही है।

एक अन्य भारतीय नागरिक ने कहा कि इस्राइल में युद्ध शुरू होने के बाद हमें भारत से हमारे परिवार और दोस्तों के फोन आने लगे थे। सभी हमारे लिए फिक्रमंद थे। मैं हमारे लिए इस ऑपरेशन के इस्राइल से भारत सुरक्षित लाए जाने पर भारत सरकार और भारत के विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा करता हूं।

इस्राइल से भारत आई सीमा बलसारा ने कहा कि मैं एयर इंडिया की ओर से तेल अवीव में एयरपोर्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थी, मैं वहां पर पिछले 10 महीने से थी, वहां से हमें बाहर निकाला गया। पिछले 4-5 दिनों से वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हमने उस स्थिति का सामना किया और अब हम यहां हैं। मेरा परिवार भारत में ही रहता है, मैं वहां तेल अवीव रह रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img