Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। बीते दिनों में इस गाने का टीजर सामने आया था, फैन्स के बीच इसे लेकर एक अलग की क्रेज था। जिसे दर्शकों को ने खूब प्यार दिया था। वहीं, अब फिल्म का पहला गाना ‘नय्यो लगदा’ रिलीज कर दिया गया है।

11 11

बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ के पहले गाने ‘नय्यो लगदा’ में सलमान खान और पूजा हेगड़े को रोमांस करते देखा जा सकता है। सलमान के इस रोमांटिक गाने ने वैलेंटाइन वीक को और भी खास बना दिया है। गाने रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। गाने में सलमान खान बड़े बालों में रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, पूजा हेगडे भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। गाने में सलमान और पूजा की रोमांटिक केमेस्ट्री देख फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

नय्यो लगदा को मशूहर सिंगर पलक मुछाल और कमाल खान ने अपनी आजाव दे कर और भी रोमांटिक बना दिया है। वहीं, गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं, जबकि इसे शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img