Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

जनपद में व्यापारियों से हो रही लूट पर व्यापार मंडल का रोष

  • एसपी से मिलकर जल्द घटनाओं के खुलासे की मांग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जनपद में व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। व्यापार मंडल ने पुलिस गश्त बढ़ाने एवं लूट लूट के खुलासे के साथ माल बरामद करने की मांग की है।

मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कैंप कार्यालय पर एसपी अभिषेक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने शहर में नवीन मंडल के गेट पर गुड व्यापारी राजकुमार गर्ग को हथियारों के बल पर आतंकित कर सोने की चेन लूटने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा गुड का सीजन शुरू होने वाला है व्यापारियों को नकदी लाना ले जाना पड़ता है। इस घटना से व्यापारी दहशत में हैं। वहीं चौसाना कस्बा में व्यापारी हरिओम से तमंचे की नोक पर तीन लाख रुपये लूट लिए गए थे।

जिससे चौसाना व झिंझाना के व्यापारी दहशत में है। कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर में बंधन बैंक के कर्मचारी से भी 40 हजार रुपये की लूट हुई है। सभी घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में रोष एवं चिंता व्याप्त है। व्यापारियों ने एसपी अभिषेक से लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने तथा मंडी गेट क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई चेन व रकम बरामद किए जाने की मांग की। इसके अलावा दीपावली के त्योहार के मद्देनजर बाजारों में भीड बढ़ाने वाली है। इसलिए अक्टूबर माह में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

इस मौके पर प्रदेशध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img