Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

ऊन कस्बे में जर्जर हुई विद्युत लाइन झुक गए पोल

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कस्बे में विद्युत लाइन जर्जर अवस्था में होने के चलते कई स्थानों पर विद्युत पोल झुके हुए हैं और जर्जर तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ऊन कस्बे में विद्युत व्यवस्था बहुत खराब है। बस स्टैंड से कस्बे में जाने वाली विद्युत लाइन जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। विद्युत लाइन लोहे के खंभो पर खींची गई है और खंभे नीचे से जंग लगने के कारण जर्जर अवस्था में हैं। इसके अलावा कई खंभे वाहनों की टक्कर लगने से झुग गए हं। विद्युत तार घरों को छूकर गुजर रहे हैं लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कस्बे वासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग छापेमारी कर अवैध वसूली करने में व्यस्त है लेकिन जर्जर विद्युत लाइन को ठीक नहीं कर रहा है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में ऊन बिजली घर पर तैनात जेई संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है फिर भी जर्जर लाइन को ठीक कराने या बदलवाने के लिए विभाग को लिखा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img