Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मेला घूमने आई युवती से छेड़छाड़

  • विरोध करने पर युवती के माँ-बाप पर किया हमला, घायल

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: श्री त्रिपुर माँ बाला सुंदरी देवी मेले में घूमने आई युवती के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर आधा दर्जन युवकों ने युवती के माता पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

रविवार की रात नगर का ही एक परिवार मेला घूमने के लिए गया था। बताया जाता है कि जब परिवार मेला घूम के हसी खुशी वापस लौट रहा था तो मेले गेट के निकट खड़े पांच-छह युवकों ने परिवार की एक युवती के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। जब माता पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया।

जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों ने एक आरोपित युवक को दबोच लिया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img