Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गर्ल के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, मीका बोले- ‘मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। हालांकि अभिनेत्री की मौत की आधिकारिक वजह अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार कार्डिएक अरेस्ट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने उनके निधन की पुष्टि की है। शेफाली के निधन की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई फिल्मी और टीवी कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया है।

मीका सिंह बोले, ‘मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं’

सिंगर मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ‘मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।

राहुल वैद्य शेफाली को दी श्रद्धांजलि

गायक राहुल वैद्य ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।’

अली गोनी ने फोटो की शेयर

अभिनेता अली गोनी ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर की है। साथ ही रेस्ट इन पीस लिखा है।

कीकू शारदा ने जताया दुख

बता दें कि, कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा ने शेफाली की मौत पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। पोस्ट में शेफाली की एक तस्वीर शेयर करते हुए कीकू ने लिखा, “यह चौंकाने वाला है। मैंने उनके साथ कुछ वेब शो में काम किया है, वह एनर्जी से भरपूर थीं। हमेशा खुलकर जीवन जीती थीं। हमेशा सभी से मुस्कुराकर ही मिलती थीं। शेफाली तुम बहुत याद आओगी। रेस्ट इन पीस। ओम शांति।”

करिश्मा तन्ना ने की स्टोरी शेयर

वहीं, अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मन भारी है। यकीन नहीं हो रहा। इतनी जल्दी चली गईं।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img