Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

भारतीय मानक ब्यूरो की प्रयोगशाला में जायेगें विद्यालय के बाल वैज्ञानिक

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के विज्ञान शिक्षक राजकमल वर्मा ने भारतीय मानक ब्यूरो नोएडा में आयोजित मानक क्लबों के मेंटर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसके बाद विद्यालय के बाल वैज्ञानिक भारतीय मानक ब्यूरो की प्रयोगशाला में जायेगें।

प्रशिक्षण के विषय में राजकमल वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए मेंटर्स, बी.आई.एस.एस.पी.ओ. तथा बी.एस.आई वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान नोएडा में आयोजित किया गया।

संस्थान के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी, प्रशिक्षण संस्थान प्रमुख चन्दन बहल, पाठ्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र कुमार पलसानिया, मार्गदर्शक एन.के. कन्सारा, रोहित रॉय मानक प्रोनन्त अधिकारी भारत मानक ब्यूरो गाजियाबाद ने सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को देश-विदेश में बनने वाले उत्पादों की सही जानकारी व उनकी विश्वसनीयता को जानने व प्रमाणित करने के विषय में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि किसी उत्पाद को राज्य की बी.आई.एस प्रयोगशाला में किस प्रकार प्रमाणित किया जाता है। इसके लिए उत्पाद का मानक बनाया जाता है, उसकी सैम्पलिंग एवं पैंकिग की जाती है।

प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को विद्यालय पहुँचने पर शिक्षक राजकमल वर्मा को पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रदान की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img