- हवा का रुख रहा शांत, जून और जुलाई माह में पारा पहुंचेगा 50 डिग्री के आसपास
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: मार्च के महीने में पारे ने तोड़ा रिकॉर्ड दिन का तापमान 38 डिग्री पार पहुंच गया है। इस बार मार्च के महीने में कई वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। क्योंकि इस बार गर्मी का रुख ज्यादा दिखाई दे रहा है। जिसके चलते लोग अभी से ही हलकान हो रहे हैं। आने वाले दिनों में तो स्थिति बेकाबू हो जाएगी।

रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खुद मौसम विशेषज्ञ बढ़ते तापमान को देखते हुए परेशान है, लेकिन इस बार जून जुलाई के महीने में तो इस तरह से पारा 50 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। जोकि लोगों के लिए बीमारी का संकेत खड़ा कर देगा। हालांकि अभी भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं।
राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 50 और न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत, लेकिन शाम को छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि गर्मी का रुख बढ़ेगा। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।

