Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

बदमाशो ने चिनाई मिस्त्री को सरियों से पीटकर किया घायल

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थानाक्षेत्र के गांव बहुपुरा निवासी एक चिनाई मिस्त्री ने गांव के बाहर खड़े दो बदमाशों पर उसके साथ सरियों से मारपीट कर रुपये छीनने व कानूनी कार्यवाही करने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद घायल चिनाई मिस्त्री ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
भोपा थानाक्षेत्र के गांव बहुपुरा निवासी चिनाई मिस्त्री तिलकराम ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को वह अपना काम समाप्त कर अपने घर आया था।

खाना खाने के बाद वह देर रात गांव के बाहर लगी अपने बुआ के लड़के की इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में उसका हालचाल लेने के लिए जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव के बाहर चौराहे पर पहुंचा तो वँहा आये दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियो ने उसकी जेब मे रखे रुपये निकाल लिए जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर जान से मारने की नीयत से सरिए से वार कर दिया।

सरिए से वार होता देख उसने उस वार को अपने हाथ से रोक लिया जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गयी। घायल होने के बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए जिन्हें देख आरोपी उसे कांनूनी कार्यवाही करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों को पहचानने का दावा करते हुए थाने पर तहरीर देकर व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img