Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने छीनी महिला के गले से सोने की चेन, हौसले बुलंद

  • आदर्शनगर चौकी क्षेत्र में गले से चेन खींचने की दूसरी वारदात
  • घटना के समय आदर्शनगर चौकी क्षेत्र में चल रहा था व्यापक चेकिंग अभियान

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: आदर्श नगर में कुछ दिन पहले ही घर के बाहर ई रिक्शा से सामान उतार रहे व्यक्ति के गले से सोने की चैन छीनने की घटना की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि बाइक सवार बदमाशों ने आदर्श नगर पुलिस चौकी से मात्र दस कदम की दूरी पर विवाह समारोह में आई एक महिला के गले से सोने की चैन छीनकर दूसरी घटना को अंजाम दे डाला और ये घटना उस समय हुई जब पुलिस उसी क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग भी कर रही थी, फिर भी बाईक सवार भाग जाने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी चौकी पर मौजूद सीओ नजीबाबाद को दी गई।

सहारनपुर निवासी भारती अपने पति के साथ आदर्श नगर स्थित बैंकेट हाल में विवाह समारोह में शामिल होने आयी थी। बाईक सवार दो बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर महिला की सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। पुलिस चौकी से मात्र दस कदम की दूरी पर चैन छीनने की घटना से हड़कंप मच गया।

आश्चर्य की बात ये है कि जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उस समय पुलिस का सीओ गजेन्द्र पाल के निर्देशन में व्यापक चैकिंग अभियान चल रहा था। पीड़ित महिला ने चौकी पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला भारती ने बताया उसका वह मंगलसूत्र था जो सोने का लगभग ढाई तोले का था।

इससे एक सप्ताह पूर्व भी दो बाइक सवार युवक चैन लूट की घटना को अंजाम दे चुके है। जिसका अभी तक कोई खुलासा पुलिस नहीं कर पाई। चैन स्नैचिंग की घटनाओं से जहां आदर्श नगर चौकी प्रभारी की कार्य शैली पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए वहीं लोगो में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img