Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम के बदले मिजाज,हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंडक,जाने कल कैसा रहेगा हाल?

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज गुरूवार को दिल्ली एनसीआर में मौजस ने करवट ली। इस दौरान सुबह बादल छाए रहे। जिसके बाद बारिश भी हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरवाटन देखने को मिली। जहां कईं दिनों से मौसम में गर्माहट देखने को मिली। वहीं, हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक ला दी है।

मौसम विभाग ने जताई थी हल्की बारिश की आशंका

दरअसल, मौसम विभाग ने दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई थी। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था। इसके चलते सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी।

आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

कल भी खराब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि कल यानि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है। तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। उधर, बूंदाबांदी होने के बाद किसनेों ने भी राहत की सांस ली है। गेहूं की फसल के लिए यह बूंदाबांदी फायदेमंद बताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img