Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

रिश्तों के कत्ल की दर्दीली दस्तां

  • पत्नी ने मरवाया पति को, हत्यारोपी प्रेमी व दोस्त हिरासत में
  • लाश बाइक पर लादी और बहा दी गंगनहर में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रिश्तों के कत्ल की अंजाम दी गयी दो दर्दीली वारदातों ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर का कत्ल करा दिया। कत्ल भी ऐसा कि लाश तक नहीं मिली। दूसरी वारदात 13 साल की किशोरी के हत्या की सामने आयी है। जिसमें दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है। तीसरी वारदात टीपीनगर थाना क्षेत्र में सामने आयी है। जिसमें एक कुंवारी मां ने जन्म देते ही कलेजे के टुकड़ों को पेपर में लपेट कर कूडेÞ में फेंक दिया।

जब तक लोग उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक अभागी दुनिया को अलविदा कह गयी।
16 साल पहले निकाह हुआ था। तीन बच्चे हैं। बड़ा बच्चा 15 साल का है, लेकिन इस दिल का क्या करें, दिल पड़ोसी पर आ गया। पड़ोसी पर दिल आया तो पति कांटा नजर आने लगा और फिर वही हुआ जो इस प्रकार की कहानियों में होता है, प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया जाना। कहानी भले ही लगती हो फिल्मी, लेकिन है सच्ची।

ये है मामला

लिसाड़ीगेट के श्याम नगर के रहने वाले ईरिक्शा चलाने वाले नईम पुत्र समद का निकाह करीब 16 साल पहले हिम्मतपुर सिंभावली निवासी गुड़िया पुत्री वकील से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। शादी के कुछ साल बाद तक को सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में नईम और गुडिया के बीच क्लेश रहने लगा। नईम की मां वकीला ने बताया कि गुडिया का मिजाज जरूरत से ज्यादा तेज था।

08 8

वो अक्सर उनके बेटे से मारपीट करती। उसने नईम को लेकर अलग रहने का फैसला किया। जिसके बाद प्रॉपर्टी का हिस्सा कर उसको नकदी रकम दे दी गयी। उस रकम से नईम ने नून नगर डिफेंस कालोनी में मकान बना लिया था। हालांकि उस मकान को भी गुडिया ने किसी को बेच दिया और बैनामे का डेढ़ लाख रुपये लेकर पिछले 20 दिनों से गायब है।

पड़ोसियों ने किया खुलासा

मृतक की मां वकीला ने संवाददाता को बताया कि नईम के पिछले बीस दिनों से नजर न आने की जानकारी नूरनगर में उसके पड़ोस में रहने वालों ने दी। उन्होंने गुडिया के पड़ोस में रहने वाले किसी सरफराज से अवैध संबंध की जानकारी दी। यह खबर मिलने के बाद परिवार वाले जब नूरनगर पहुंचे तो वहां उनको पता चला कि नईम ने जो मकान बनाया है।

उसको गुडिया ने बेच दिया है और बैनामे के डेढ़ लाख लेकर गायब है। गुडिया ही नहीं सरफराज नाम के जिस युवक से उसके प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है वह भी गायब है। यह जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उन्होंने थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को नईम अचानक गायब की खबर दी।

टरकाते रहे मायके वाले

नईम की मां वकीला ने बताया कि गुडिया की हरकतों व नईम के गायब होने की जानकारी जब उन्होंने उसके मायके वालों को दी तो वह लगातार सात दिन तक उन्हें टरकाते रहे। कोई कानूनी कार्रवाई न करने को कहते रहे। साथ ही यह भी कहते रहे कि वो गुडिया को तलाश रहे हैं। मिलने पर उसको लेकर आएंगे। इस तरह से उन्होंने आठ दिन निकाल दिए।

 

योगी से शिकायत, दौड़ी पुलिस

बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां को जब कोई रास्त नजर नहीं आया तो उन्होंने उठाकर सीधे सीएम योगी के कार्यालय काल मिला दी। वहां किसी अफसर से उनकी बात हुई। बस फिर क्या था, पुलिस की सुप्तावस्था गायब हो गयी और करंट दौड़ पड़ा। जिनको लेकर कहा जा रहा था कि तलाश कर रहे हैं वो प्रेमी सरफराज व उसका दोस्त शकील थाने में पुलिस के कब्जे में नजर आए।

आला अफसरों से लगाई थी गुहार

नईम की मां वकीला का आरोप है कि उसने बेटे की सुरागकशी के लिए पुलिस के तमाम आला अफसरों से गुहार लगा चुकी थी। उनके कई चक्कर काटे। प्रार्थना पत्र दिए लेकिन सुनवाई किसी नहीं की। जब सीएम योगी के कार्यालय में काल किया तो एक ही झटके में पुलिस वाले हरकत में आ गए, लेकिन अभी भी उसको अपने बेटे की लाश का इंतजार है।

उसका कहना है कि कम से कम उसके बेटे की लाश तो मिल जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि माधवपुरम चौकी इंचार्ज के पास जब दुखड़ा लेकर पहुंचीं तो उनका रवैया रुलाने वाला था। वकीला का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने कह दिया कि इतने दिन लाश पानी में गल गयी होगी, अब मिलने वाली नहीं।

हत्या से पहले कराया नशा

बताया गया है कि नईम की हत्या से पहले उसको नशा कराया गया। जब वह बेहोश हो गया तो गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गयी। रात के अंधेरे में उसके शब को बाइक पर लादा और सरफराज व उसका दोस्त शकील गंग नहर में फेंक आए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img