Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

टेक ऑफ से पूर्व फटा विमान का टायर, 173 यात्री हुए थे सवार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: काठमांडू से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 216 को शुक्रवार को टायर फटने के चलते रद्द करना पड़ा। उड़ान में 164 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य समेत 173 लोग सवार थे। टायर पंचर होने की घटना उड़ान भरने से पहले घटित हुई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

विमान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे रवाना होना था। तभी एयर इंडिया के एक ड्यूटी अधिकारी ने टायर पंचर होने की सूचना दी। विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। जरूरी रखरखाव का काम पूरा करने और समय में बदलाव कर उड़ान को अब शनिवार को रवाना किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img