Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

संपत्ति बिकाऊ के पोस्टर के बाद खरीददार ने किया ऐलान

  • डाहर गांव में एक बार फिर सांप्रदायिक माहौल तनावपूर्ण

जनवाणी ब्यूरो |

सरूरपुर: डाहर गांव में मस्जिद के रास्ते की ओर गेट लगाने के प्रकरण को लेकर पिछले 3 महीने से चले आ रहे विवाद में बुधवार को जहां मकान मालिक ने संपत्ति बिकाऊ के पोस्टर लगाए थे, तो वही गुरुवार को गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने मस्जिद से संपत्ति खरीदने का ऐलान कर दिया।

इसे लेकर गांव में एक बार फिर माहौल संप्रदायिक तनाव पूर्ण हो गया और तनाव की हालत को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस ने ऐलान करने वाले आरोपी के भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर पलायन करने वाले पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि गांव डाहर निवासी सरदारे पुत्र भंवर सिंह ने गांव के ही मस्जिद के रास्ते की ओर गेट खोल कर खिड़की दरवाजे आदि लगा लिया था। जिसे लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गेट आदि बंद करा दिए थे। इस मामले को लेकर गांव में पुलिस पीएसी तैनात कर दी गई थी और अफसरों ने मौका मुआयना किया था।

25 14 e1616063800144

हालांकि इस मामले में पीड़ित सरदारे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और स्टे की बात कही थी। इस संबंध में पीड़ित सरदारों की ओर से कई बार एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र देकर विवाद का निपटारा करने की गुहार लगाई जा चुके है, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि संबंध में पुलिस प्रशासन व शासन की ओर से कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

जिसे से आहत होकर 2 दिन पहले ही पीड़ित सरदारे ने पुलिस-प्रशासन गांव के मुस्लिम समाज व ग्राम प्रधान के आतंक व उत्पीड़न से तंग होकर तमाम चल-अचल संपत्ति बेचने का पोस्टर अपने मकान के बाहर लगा दिया था। जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे, गांव में कई महीने से दबे पड़ा मामला एक बार फिर बाहर निकल आया।

इस मामले के बाद गुरुवार को गांव के ही सपा के छुटभैये नेता ने मस्जिद से संपत्ति खरीदने का ऐलान कर दिया। जिसे लेकर इस ऐलान ने आग में घी का काम किया और गांव में माहौल सांप्रदायिक तनाव हो गया। इसे लेकर गांव में फिर से पुलिस-प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है, तो वहीं पुलिस ने हरकत में आते हुए ऐलान कर आने वाले सपा नेता के भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर हवालात में बैठा लिया है।

इस मामले को लेकर गांव में एक बार फिर से सांप्रदायिक तनाव का जिन्न बाहर आ गया है, जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए हैं तो वहीं दूसरी और पीड़ित सरदारे ने पुलिस-प्रशासन की ऑडियो-वीडियो वायरल करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जहां से उसे स्टे मिला है लेकिन पुलिस-प्रशासन उस पर अमल नहीं करा रहा है।

प्लान करने का ऐलान करने वाले सरदारे का कहना है कि उसका मस्जिद से कोई लेना देना नहीं है, उसका मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते और उस पर गांव के ही एक व्यक्ति के मकान से विवाद है, जिसके सुलझाने के लिए वह एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इससे लेकर उसने तंग आकर पलायन करने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा संपत्ति खरीदने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, एहतियातन पुलिस बल लगाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img