Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बोर्ड परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न करने में केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: आगामी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष, शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कार्य जाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केंद्र ब्यास्थापको की बैठक एमएकके पीजी कॉलेज सभागार में डीएम डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्था को को उनके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। केंद्र व्यवस्थापको को प्रश्न पुस्तिका एवं उत्तर पुस्तिका के रखरखाव आदि के बारे में बारीकियां डीआईओएस गोविंद राम द्वारा बताई गई।

बोर्ड परीक्षा में जनपद में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,बोर्ड परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने हेतु 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 67 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 सचल दल बनाए गए हैं।

बैठक में डीएम ने कहा की बोर्ड परीक्षा को शुद्धता पूर्ण एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए केंद्र व्यवस्थापको की भूमिका अति महत्वपूर्ण है, सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराना सुनिश्चित करेंगे।

जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम एक बार फिर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें एवं यह सुनिश्चित कर ले कि वहां पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था दुरुस्त हो।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव, तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, चंदन पांडे व अन्य संबंधित/अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img