Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बारिश में गिरी घर की छत्त, मलबे में दबकर बेटी की मौत

  • बारिश के दौरान भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर बेटी की मौत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान गिरने से मलबे में दबकर एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि बड़ी बेटी घर पर नहीं थी। इसलिए वह भी बाल-बाल बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

शहीद गंज कर्नवाल वालों मार्केट में मनोज अपनी पत्नी मोनिका और दो बेटियां वैष्णवी और राधिका के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह बारिश के बाद मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दबकर वैष्णवी (16) की मौत हो गई है, जबकि पत्नी मोनिका घायल हो गई। बड़ी बेटी राधिका सुबह कंप्यूटर के कोचिंग में गई हुई थी और मनोज अपनी दुकान पर थे। वहीं हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img