Home National News Sports News: IPL 2025 के दूसरे चरण का आगाज़ आज से, RCB और KKR के बीच टक्कर, कोहली पर होंगी सबकी निगाहें

Sports News: IPL 2025 के दूसरे चरण का आगाज़ आज से, RCB और KKR के बीच टक्कर, कोहली पर होंगी सबकी निगाहें

0
Sports News: IPL 2025 के दूसरे चरण का आगाज़ आज से, RCB और KKR के बीच टक्कर, कोहली पर होंगी सबकी निगाहें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: IPL 2025 के दूसरे चरण का रोमांच अब और तेज़ होने जा रहा है। शनिवार को लीग का 58वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। यह मैच न केवल प्लेऑफ की रेस के लिहाज से अहम होगा, बल्कि विराट कोहली की मौजूदगी इसे और भी खास बना रही है।

सभी की निगाहें विराट कोहली पर रहेंगी

टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने के बाद यह विराट कोहली का पहला बड़ा टी20 मुकाबला होगा, ऐसे में फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की निगाहें पूरी तरह उन पर टिकी रहेंगी। कोहली ने आईपीएल 2025 में अब तक शानदार फॉर्म दिखाया है, और इस मैच में भी उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

चलिए जानते हैं मुकाबले की खास बातें?

  • स्थान: मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • समय: शनिवार शाम 7:30 बजे से टॉस, 8:00 बजे से मुकाबले की शुरुआत।
  • प्लेऑफ की रेस: दोनों टीमें अंकतालिका में कड़ी टक्कर दे रही हैं, इसलिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा साबित हो सकता है।

लीग में 10 दिनों की अप्रत्याशित रुकावट

10 दिनों के अप्रत्याशित रुकावट के बाद आरसीबी और केकेआर दोनों प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। आरसीबी 11 मैचों में 16 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और केकेआर के खिलाफ जीत टीम के लिए प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर देगी। वहीं, केकेआर 12 मैचों में 11 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है और एक भी हार मौजूदा चैंपियन की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को खत्म कर देगी।

दोनों टीमें शानदार लय में चल रहीं

लीग की रुकावट से पहले दोनों टीमें शानदार लय में थी। RCB ने जहां अपने पिछले चारों मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि KKR की टीम लगातार दो जीत के साथ इस मैच में उतरेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये टीमों अपनी लय को किस तरह से बनाये रखती है। कागजों पर दोनों टीमों की तुलना करें तो इसमें कोई शक नहीं की केकेआर पर आरसीबी का पलड़ा भारी होगा।