Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार की हुई सपाट शुरुआत, हरे निशान में खुलकर लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिलली: वैश्विक बाजारों से मिले औसत रुझानों के बाद बुधवार (27 जुलाई 2022) को घरेलू शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार (Stock Market) में हल्की रिकवरी दिखी जिससे Sensex और Nifty दोनों हरे निशान पर खुले पर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर लुढ़क गए हैं। इस दौरान बैंकिंग, ऑटो, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स 55193.95 जबकि निफ्टी 16452.50 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

वहीं एफएमसीजी (FMCG) के शेयरों में कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स की 30 में से 15 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज 2286 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1124 शेयरों में बढ़त है जबकि 1060 शेयर गिरावट के साथ बाजार में ट्रेड कर रहे हैं। US फेडरल रिजर्व (US Fed) के फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों में बिकवाली नजर आ रही है। उससे पहले मंगलवार को Dow Jones और नैस्डेक करीब 220 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर के पास बंद हुए जबकि S&P 500 में 1.15% की गिरावट दर्ज की गई।

स्टॉक मार्केट में बुधवार के कारोबारी सेशन में L&T, Asian Paints, HDFC Life, Power Grid, Nelte Indian और Sun Pharma जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है, जबकि Apollo Hospital, Tita, Bharti Airte, Kotak, Bajaj Finserv जैसी कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वहीं, रुपया डॉलर के मुकाबले बुधवार के शुरुआती कारोबार में 79.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img