Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: टीम ने बड़ौत के डीजे कालेज के मान स्तंभ परिसर पहुंच जांच शुरु की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के डीजे कॉलेज के परिसर में स्थित भगवान आदिनाथ मान स्तंभ पर हुए हादसे के बाद डीएम के देश पर मुझे स्टेटस जांच शुरू हो गई है। एडीएम सुभाष सिंह की अध्यक्षता में एडिशनल एसपी मनीष मिश्रा, ऊर्जा निगम, अग्निशमन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जांच टीम में शामिल है। सभी विभाग अपने-अपने तरीके से हादसे की जांच करने में लगे हुए हैं। टीम ने अयोजको को भी तलब कर उनसे पूछताछ की। हालांकि आयोजकों के पक्ष में कई राजनीतिक दलों के नेता एडीएम सुभाष सिंह से मिले। एडीएम ने उनसे कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होगी। अभी कोई गिरफ्तारी वगैरा नहीं हो रही है। पहले जांच की जाएगी। उसके बाद भी कुछ कहा जा सकता है। घटना के दूसरे दिन घटनास्थल को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले रखा है। यहां किसी को आने-जाने की स्वीकृति नहीं है। बाहर गेट पर एवं अंदर पुलिस बल तैनात है। यहां बागपत पुलिस के अलावा हापुड़, बिजनौर, मेरठ के पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। एडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img