Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

गृह-क्लेश के चलते महिला ने लगाई फांसी

  • पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने की जांच-पड़ताल
  • पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार गृह-क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगा ली। मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला के पति को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

36 1

थाना प्रभारी ने बताया कि 30 वर्षीय नीतू पति राहुल अपनी पत्नी के साथ शेखपुरा में किराए के मकान में रहता था। जिनके दो बच्चे भी हैं। सात वर्षीय बेटी वैष्णवी और तीन वर्षीय बेटा रुद्र हैं। शादी को करीब आठ वर्ष हो चुके हैं। जिसके बाद से ही वह अपनी पत्नी के साथ शेखपुरा में रह रहा था। गौरतलब है कि राहुल देसी शराब की कैंटीन में कार्य करता है और वह सुबह देर से खाना बनाने को लेकर अपनी पत्नी नीतू से कहासुनी हो गई थी।

जिसके जाने के बाद ही नीतू ने पंखे से लटक कर जान दे दी। शाम को मोहल्ले वालों ने देखा तो नीतू पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने राहुल को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे राहुल ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेमी युगल ने जताई हत्या की आशंका, सुरक्षा मांगी

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी की रहने वाली डोली पुत्री राजेंद्र ने बताया कि वह भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर के रहने वाले रवि पुत्र बुद्धप्रकाश से प्रेम करती है। वह दोनों आपस में विवाह करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

जिसके चलते उन्होंने 10 फरवरी को घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया और गाजियाबाद सबरजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह पंजीकरण कराने के बाद वह अपनी ससुराल में आकर रहने लगी थी। आरोप है कि जब उसके मायके वालों को इस बारे में पता चला तो सोमवार को उसके दादा महेश पुत्र बुद्धा, सचिन पुत्र महेश, राजेंद्र पुत्र महेश और अनिल पुत्र महेश उसकी ससुराल पहुंचे और जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगे।

जब उसने साथ जाने से मना किया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बीच-बचाव में आए उसके पति के साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मंगलवार को पीड़ित प्रेमी युगल एसएसपी आॅफिस पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भावनपुर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img