Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

युवक का सिर, धड़ बोरे में बंद कर फेंका

  • देर रात तक लाश की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले
  • पुलिस का दावा दो घंटे पहले हुई युवक की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र आमिर गार्डन में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर लाश को सिर धड़ से अलग करके प्लॉस्टिक के बोरे में बंद करके सड़क किनारे फेंक दिया गया। सुबह बंद बोरे में लाश मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और घटना की जांचपड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवाया।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे लिसाड़ी गेट पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि आमिर गार्डन में सड़क के किनारे एक बोरे में बंद लाश पड़ी है। लाश मिलने की सूचना पर आसपास क्षेत्र के सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गये। उधर स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर थाना लिसाड़ी गेट प्रभारी जितेन्द्र कुमार और सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बंद बोरे को खुलवाकर देखा तो पुलिस अधिकारी लाश को देखकर दंग रह गये। हत्यारों ने युवक की हत्या क र सिर को धड़ से अलग करके उसे पैरों में डालकर उसे एक सफेद रंग के प्लॉस्टिक के बोरे में बंद करके बैडशीट से बांध दिया था। युवक की लाश के दांये हाथ पर सोहेल लिखा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। मौके पर जमा तमाम लोगों को फोटो को दिखाकर शिनाख्त का प्रयास किया। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ एसओजी टीम भी पहुंची और घटना की जांचपड़ताल की।

04 9

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल मे आसपास लगे लगभग एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला। लेकिन उसके बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए उसके फोटोग्राफ लेकर जिले के सभी थानों और गैर जनपदों की पुलिस को भी सर्कुलेट कराये हैं।

कटी हुई लाश को देख स्थानीय लोग सहमे

शुक्रवार को सुबह के साढ़े सात बजे थे। सूरज भी निकल आया था। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में लोगोें ने देखा कि सड़क के किनारे एक सफेद रंग का प्लॉस्टिक का बोरा बैडशीट से बंधा है। बोरे पर खून के धब्बे देख लोगों ने लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना लिसाड़ी गेट प्रभारी जितेन्द्र कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंद बोरे को खुलवाकर देखा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गये। युवक का सिर काटकर धड़ से अलग करके उसे पैरों के बीच रखा हुआ था। पुलिस ने देखा कि धड़ के दांये हाथ पर सोहेल गुदा हुआ था।

आनन फानन में पुलिस ने लाश के फोटोग्राफ कराये और लाश की शिनाख्त करने का प्रयास किया। थाना लिसाड़ी गेट प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि हत्या करने वालों ने युवक की दो तीन घंटे पहले हत्या की और फिर शव को बोरे में बंद करके यहां डाला गया था। शव देखकर यही प्रतीत होता है कि मृतक शायद बाहर का रहने वाला हो। चूँकि आसपास के सैंकड़ों लोगों ने लाश को देखा। लेकिन शाम तक किसी ने भी शिनाख्त नहीं की।

बेइज्जती पर फांसी लगा दी जान

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में शुक्रवार को सुबह एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बेटी ने पिता को लटका हुआ देख चीख निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। मजीद नगर निवासी जहीरूद्दीन का परिवार रहता है।

परिजनों ने बताया जहीरूद्दीन पर लाखों रुपये का कर्ज था, जिसके चलते युवक ने कुछ महीनो पहले ई रिक्शा फाइनेंस पर निकाला था। किस्त ना जाने पर फाइनेंस कंपनी ने बुधवार को काफी अभद्रता करते हुए ई रिक्शा खासकर ले गए थे। जिसके चलते शुक्रवार को युवक ने मकान की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

हीटर की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

लोहिया नगर थाना क्षेत्र अलीबाग स्थित निर्माणाधीन में एक राजमिस्त्री सोते वक्त हीटर के करंट की चपेट में आ गया। आग में झुलसने पर उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह परिजनों ने राजमिस्त्री को मृत अवस्था में देखा तो हड़कप मच गया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र अलीबाग निवासी ताहिर 47 वर्ष पुत्र फिजू राजमिस्त्री राजमिस्त्री का काम करता था। ताहिर अलीबाग में किराये के मकान पर रहता था। उसके चार बेटे और एक बेटी है। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के नजदीक एक प्लॉट में अपने मकान का निर्माण कर रहा था। गुरुवार की रात ताहिर अकेला निर्माणाधीन मकान में रखे तख्त पर सो गया। ताहिर को अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे।

रात के वक्त ताहिर ने सोने से पहले एक हीटर को जलाकर अपने तख्त के पास रख लिया था। अचानक रात के वक्त ताहिर को मिर्गी को दौरा पड़ा और उसके कपड़ों में आग लग गई। ताहिर आग लगने पर पूरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। सुबह ताहिर की पत्नी फिजा ने देखा कि अभी तक उसके पति घर पर नहीं आये हैं। वह ताहिर को देखने के लिए गई। जब वह वहां पहुंची तो अंदर का नजारा देख उसकी चीख निकल गई।

ताहिर जली अवस्था में नीचे पड़ा था। तख्त और बिस्तर भी आग से जल गये थे। यह देख उसने शोर मचाया। फिजा का शोर सुनकर उसके बच्चे वहां आ गये। ताहिर की मौत की सूचना पर आसपास के तमाम लोग भी वहां जमा हो गये। उन्होंने थाना लोहिया नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक के दूसरे नंबर के बेटे रफीक ने बताया कि उसके पिता को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। जिसकी वजह से दौरा पड़ने पर हीटर से उनके कपड़ों में आग लग गई और वह बेहोश होने पर उठ नहीं पाये। जिसकी वजह से आग में झुलसने पर उनकी मौत हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img