Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

20 मिनट में ताला तोडकर नकदी सहित लाखों की चोरी

  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
  • हस्तिनापुर रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी का मामला

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नगर की आशेक विहार कॉलोनी में आज शनिवार को दिन दहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घर के गेट का ताला तोड़कर चोर 20 मिनट में अलमारी में रखे एक लाख रुपये और आभूषण चुरा ले गए।

सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। चोरों ने मोटर साइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देेने आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

10 33

हस्तिनापुर रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी जयभगवान उर्फ अमित पुत्र विजयपाल ने बताया कि वह नगर स्थित सरस्वती स्कूल पत्नि के साथ बच्चों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए गया था। दोपहर करीब एक बजे वापस लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है।

07 33

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर कार में सवार होकर आए थे और दो से तीन चक्कर भी लगाए थे। इसके बाद घर में घुसे और पूरा सामान बिखेरते हुए अलमारी का ताला तोड़कर 85 हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ चांदी की पजेव, सोने की चैन, अगुटी, टिक्का तगडी आदि भी चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

08 33

क्या कहती है थाना पुलिस

अशोक विहार कॉलोनी में चोरी होने की घटना की सूचना आई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटर साइकिल सवार तीन चोरों ने घटना को अंजाम दे मोटर साइकिल से फरार हो गये।पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।                                              -थाना प्रभारी कुलदीप सिंह

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img