Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो के आवास पर शिफ्ट हुईं ये तीन मूर्तियां

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज बुधवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रतिमा हटाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यालय पर लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बसपा संस्थापक कांशीराम व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तीनों प्रतिमाएं हटा दी गई हैं। साथ ही हटाई गई प्रतिमाएं को मायावती के आवास में शिफ्ट कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी कार्यालय पर जब बैठक होती है तभी लोग आते हैं जबकि आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की आवाजाही लगी रहती है। इसलिए प्रतिमाओं को वहां लगाया गया है।

बता दें कि आज 21 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सभी को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट जाना है।

साथ ही वह बोली कि यूपी के करोड़ों लोगों के जीवन में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है। इन कमियों से लोगों का ध्यान बांटने के लिए भाजपा की सरकार जातिवादी, सांप्रदायिक व धार्मिक विवादों को जानबूझकर पूरी छूट दे रही है। इससे देश की प्रगति प्रभावित हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img