Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जाग होने पर महिला से चोरों ने की मारपीट

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: गांव अलीनगर में चार बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। जाग जाने पर शोर मचाते हुए महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। पीड़ित घटना की सूचना पुलिस जिस पर पुलिस ने छानबीन की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार की सुबह क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी सिकंदर ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात्रि में घर के अंदर चार चोर चोरी करने घुस गये थे। चारों ने घर के अंदर संदूक में रखे सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। तभी सिकंदर की पत्नी की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया।

जिसके बाद चोरों ने महिला के साथ मारपीट की और सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने दो युवकों को पहचान लिया है जिनको नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। अहमदगढ़ चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने बताया मामले की तहरीर आई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img