Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

शटर तोड़कर दुकान से एक लाख का कीमती सामान ले गए चोर

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर से धनोरा मार्ग स्थित एक डेन्टर की दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोर दुकान में रखा लगभग एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है।

नगर क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पांच दिन पूर्व नगर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को अभी नगरवासी भूल भी नहीं पाए थे कि मंगलवार की रात्रि चोरों ने धनोरा मार्ग स्थित डेन्टर की दुकान में से चोरी कर सनसनी फैला दी। क्षेत्र के ग्राम मसीत निवासी सरफराज अहमद ने कस्बे के धनोरा मार्ग पर किराए की दुकान में डेन्टर का काम कर रखा है।

रात में दुकान बंद कर वह घर चले जाते हैं। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान शटर नीचे से टूटा देखा तो इसकी जानकारी सरफराज अहमद को दी। शटर टूटने का पता लगते ही सरफराज दुकान पहुंच गए। दुकान के अंदर घुसे से तो उन्हें दुकान में रखा कीमती सामान गायब मिला।

सूचना लेने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। सरफराज ने बताया कि चोर दुकान में रखगे डेटिंग के लिए आई गाड़ियों के अल्टरनेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है। नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से नगरवासी चिंतित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img