Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

हेलीकॉप्टर से शूटिंग सेट पर पहुंचे यह अभिनेता, देखें फोटो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता फिल्म ‘इंडियन 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हेलीकॉप्टर के पास खड़ नजर आ रहे हैं। कमल हासन की यह तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

11 1

बता दें कि कमल हासन ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हेलीकॉप्टर के पास खड़ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मेरे लोकेशन का अंदाजा लगाना बेहद आसान है। इस तस्वीर में वो हेलीकॉप्टर के आगे खड़े नजर आ रहे हैं।

वहीं, एक्टर ने सफेद टी शर्ट और ब्राउन ट्राउजर पहन रखा है। उन्होंने साथ ही ब्लैक सनग्लास भी लगा रखा है। इस तस्वीर में कमल हासन पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं और वो बेहद हैंडसम भी लग रहे हैं। कमल हासन लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

दरअसल, कमल हासन इस कदर व्यस्त हैं कि वो ‘इंडियन 2’ की शूटिंग करने के लिए हेलीकॉप्टर से सेट पर पहुंच रहे हैं। कमल हासन का स्टारडम और उनकी व्यस्तता कुछ ऐसी है कि, उन्होंने हेलीकॉप्टर को ही अपनी गाड़ी की तरह रोज आने जाने का साधन बना लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img